Chandra Grahan 2025 Mantra: आज 7 सितंबर, रविवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर करीब 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ और मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं,ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि के लोगों को ग्रहण के समय अलग-अलग मंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान राशि वालों को कौन सा मंत्र जाप करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को इस दौरान ‘ओम श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ओम स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में सफलता और समृद्धि आती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस समय ‘ओम शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग ‘ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही माता दुर्गा को फल चढ़ाएं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को ग्रहण के समय शिवजी, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और नकारात्मकता दूर होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे करियर और परिवार दोनों में उन्नति होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही ‘ओम शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:’ मंत्र का जाप करने से भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक ‘ओम ऐं क्लीं सौमाय नमाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा लक्ष्मी स्तोत्र या दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को ग्रहण काल में ‘ओम क्राम क्रीम क्रौम सह भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी संकट दूर हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग ‘ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस समय ‘ओम शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले ‘ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को ‘ओम ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

Chandra Grahan 2025 LIVE Updates: आज चंद्र ग्रहण पर 122 साल बाद बन रहा शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, यहां जानिए ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।