Chandra Grahan 2024: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि साल 2024 में कुल 5 ग्रहण पड़ने वाले हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण होने वाला है। हर एक ग्रहण का अपना-अपना महत्व है। ऐसे में साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024, सोमवार को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति भी हो रही है। इसके अलावा इस दिन पूर्णिमा तिथि के साथ होली खेली जाएगी। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। जानें इस चंद्रग्रहण का असर किन राशियों पर होगा शुभ…

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण 2024?

ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन कुछ राशियों पर असर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण 2024 से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मन और दिमाग शांत रहेगा। इसके साथ ही काम लेकर थोड़ी चिंता कम होगी। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। फिजूल खर्च समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

सूर्य की राशि पर चंद्र ग्रहण का शुभ असर पड़ने वाला है। इस राशि में चंद्र ग्रहण नई खुशियां लेकर आ सकता है। खर्च कम होगा, जिससे बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। अगल निवेश करनी की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यापार के आगे बढ़ने से किसी न किसी तरह से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चंद्र देव की कृपा से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। सोचे गए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024