Chandra Grahan September 2024 in India Date and Time Updates: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया। लेकिन दुनियाभर से इस खगोलीय घटना की तस्वीरें सामने आ रही है। बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 12 मिनट से आरंभ हुआ था, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो गया है। ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर देश-दुनिया में काफी अधिक पड़ने वाला है। इसके साथ ही अब अगला चंद्र ग्रहण साल 2025 में पड़ेगा। इसके अलावा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। आइए देखते हैं देश-दुनिया में किस तरह दिखेगा अंतिम चंद्र ग्रहण…

Live Updates
15:13 (IST) 18 Sep 2024
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024 India)

साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है।

Suray Grahan 2024 Date, Time India: कब और कितने बजे लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा कि नहीं, जानें हर एक डिटेल

13:02 (IST) 18 Sep 2024
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने वाला है। लेकिन ये सुबह के समय लग रहा है। इसलिए भारत में नजर नहीं आएगा।

12:33 (IST) 18 Sep 2024
साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 In India)

नासा की वेबसाइट के अनुसार, अगले साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा और दूसरा 7 सितंबर 2025 को लगेगा।

12:03 (IST) 18 Sep 2024
कब लगेगा अगला ग्रहण (Grahan 2024 In India)

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। बता दें कि 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और समापन रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

Suray Grahan 2024 Date, Time India: कब और कितने बजे लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा कि नहीं, जानें हर एक डिटेल

10:49 (IST) 18 Sep 2024
10:40 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण का अद्भत नजारा

साल के अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। इस दौरान सोशल मीडिया में काफी तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसी ही चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।

https://twitter.com/cory_kowitz/status/1836270871683698716

10:26 (IST) 18 Sep 2024
कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date In India)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग चुका है। अब साल 2025 में 13 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ेगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून कहा जाएगा।

10:17 (IST) 18 Sep 2024
न्यूयार्क में दिखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा

'एक्स' में चंद्र ग्रहण की न्यूयार्क की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा दिखा

https://twitter.com/autorub/status/1836261902915097022

10:15 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण का दिखा ऐसा नजारा (Chandra Grahan 2024 Live)

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की तस्वीरें देश-दुनिया से सामने आ रही है। ऐसे ही कुछ तस्वीरें आई है जिसमें चंद्रमा का अद्भुत नजारा नजर आ रहा है।

https://twitter.com/kumarmohit95/status/1836261924738134438

10:08 (IST) 18 Sep 2024
कब लगेगा अगला ग्रहण (Grahan 2024 In India)

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। बता दें कि 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और समापन रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

09:59 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण का अंतिम स्पर्श कब (Chandra Grahan Live 2024)

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण का अंतिम स्पर्श काल चल रहा है। बता दें कि उपच्छाया से अंतिम स्पर्श सुबह 10:17 मिनट प होगा।

09:38 (IST) 18 Sep 2024
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024 India)

साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। अन्य डिटेल के लिए क्लिक करें-

Suray Grahan 2024 Date, Time India: कब और कितने बजे लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा कि नहीं, जानें हर एक डिटेल

09:25 (IST) 18 Sep 2024
इग्लैंड में कुछ ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण भारत छोड़ दुनिया के कुछ हिस्सों में नजर आ रहा है। ऐसे ही इग्लैंड में कुछ ऐसा दिखा नजारा...

https://twitter.com/kezzab333/status/1836251292156514805

09:20 (IST) 18 Sep 2024
कब समाप्त होगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 In India)

बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगा।

08:57 (IST) 18 Sep 2024
2025 में कितने ग्रहण हैं (2025 Grahan List In India)

बता दें कि साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। 14 मार्च 2025 को पहला ग्रहण होगा, ज खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। इसके साथ ही 29 मार्च 2025 को दूसरा ग्रहण होगा, जो खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा। इसके साथ ही तीसरा चंद्र ग्रहण होगा, जो 07 सितंबर 2025 को होगा और चौथा चंद्र ग्रहण होगा, जो 21 सितंबर 2024, रविवार को लगेगा।

08:52 (IST) 18 Sep 2024
वेस्टर्न केंटकी में दिखा चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा (Chandra Grahan 2024 Live)

मेरिका के केंटकी राज्य में स्थित वेस्टर्न केंटकी से चंद्र ग्रहण की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

https://twitter.com/kvgilly/status/1836241598625063218

08:49 (IST) 18 Sep 2024
यूके में ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण का नजारा

यूके के नार्थ डेवन (North Devon) में आसमान साफ रहा, जिससे चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा कैद हुआ।

https://twitter.com/UKStormSeekers/status/1836241856188826081

08:45 (IST) 18 Sep 2024
कैलिफोर्निया में कुछ ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024)

साल के अंतिम और दूसरे चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी आने लगी है। बता दें कि कैलिफोर्निया में चंद्र ग्रहण का काफी मनमोहक नजारा देखने को मिला।

https://twitter.com/Scienceguy65203/status/1836232524713820589

08:39 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण 2024 का देश-दुनिया पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर देश-दुनिया में काफी देखने को मिल सकता है। इसका असर करीब 1 माह तक रहता है। मीन और कन्या राशि के साथ सूर्य, शुक्र, राहु, चन्द्र, मंगल और केतु का संबंध बन रहा है। ऐसे में कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही .युद्ध और वैश्विक विवाद भी हो सकता है।

08:25 (IST) 18 Sep 2024
साल 2024 में कितने पड़ें चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 In India)

बता दें कि साल 2024 में कुल 4 ग्रहण पड़ रहे हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग चुका है और दूसरा आज पड़ रहा है।

08:13 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं (Chnadra Grahan 2024 Dos And Dont)

चंद्र ग्रहण को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैली होती है। ऐसे में जप-तप करने के साथ-साथ इन नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा जीवन में बुरा असर, जानें क्या करें और क्या ना करें

08:04 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर प्रभाव (Chandra Grahan 2024 Live)

चंद्र ग्रहण भारत (Chandra Grahan In India) में नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इसकरा असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि केै जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इन्हें आर्थिक, शारीरिक, मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

07:54 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan Time in india

साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आरंभ हो चुका है। इसका समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। आंशिक ग्रहण सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर आरंभ हो चुका है और ग्रहण उच्च स्तर पर सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर होगा।

07:48 (IST) 18 Sep 2024
चंद्र ग्रहण के समय क्या करें (Do These Things During Lunar Eclipse)

चंद्र ग्रहण के दौरान जप-तप और ध्यान करना अच्छा माना जाता है। इससे आपकी  भावनाएं और अवचेतन मन शांत होता है।

ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के साथ अन्य देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” का जाप करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन अपने समर्थ के अनुसार दान करने का संकल्प लें। इसके बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद उसका दान करें।

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा जीवन में बुरा असर, जानें क्या करें और क्या ना करें

07:38 (IST) 18 Sep 2024
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan September 2024)

प्रच्छाया से पहला स्पर्श- सुबह 07:44

परमग्रास चन्द्र ग्रहण- सुबह 08:14

प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श- सुबह 08:44

उपच्छाया से अंतिम स्पर्श- सुबह 10:17

खण्डग्रास की अवधि- 59 मिनट

उपच्छाया की अवधि- 04 घंटे 04 मिनट 27 सेकंड