Chandra Grahan September 2024: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। ये एक खगोलीय घटना है। बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है,जिससे धीरे-धीरे चंद्र सतह को ढक लेती है और अंधेरा कर देती है। विज्ञान के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म के अनुसार., चंद्र ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस कारण ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ-मांगलिक कामों की मनाही हो जाती है। इसके साथ ही कुछ कामों को करने की भी मनाही होती है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण बुधवार, 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है। चंद्र ग्रहण आरंभ होने के 9 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है। इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं…

Chandra Grahan 2024 India Date, LIVE Streaming: Watch Here

चंद्र ग्रहण के समय क्या करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान जप-तप और ध्यान करना अच्छा माना जाता है। इससे आपकी  भावनाएं और अवचेतन मन शांत होता है।
  • ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के साथ अन्य देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” का जाप करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन अपने समर्थ के अनुसार दान करने का संकल्प लें। इसके बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद उसका दान करें।
  • अगर आप बहुत अधिक आपदाओं में फंसे रहते हैं, तो ग्रहण के समय हनुमान जी के मंत्रों का जा करें।
  • ग्रहण के मोक्ष के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान की मूर्तियों पर भी गंगाजल छिड़क पवित्र कर लें।
  • चंद्र ग्रहण के समय बहुत ही अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल अवश्य छिड़कना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की वस्तुएं अशुद्ध हो जाती हैं और उसमें नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो जाती है। इसलिए सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुश को दूध, दही आदि चीजों में डाल सकते हैं।

चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल से मोक्ष काल तक भोजन आदि करने से बचना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। इसलिए देवी-देवताओं की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी
  • चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सोने की मनाही होती है।
  • गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई जैसी नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। इस अवधि में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान करने के साथ कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करें। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024