Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date and Time in India: 18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण काफी खास है, क्योंकि इस दिन पितृ पक्ष का दूसरा दिन होने के साथ-साथ भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मीन राशि में ही संचार करेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में राहु विराजमान है। मान्यता है कि जब राहु या फिर केतु चंद्रमा को अपना ग्रास बना लेता है, तो ग्रहण पड़ता है। बता दें कि यह ग्रहण सुबह की समय लग रहा है। ऐसे में भारत में नजर नहीं आएगा। बता दें कि ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का सही समय, सूतक काल से लेकर किन राशियों पर होगा सकारात्मक प्रभाव…
Chandra Grahan 2024 India Date, LIVE Streaming: Watch Here
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan September 2024)
चंद्र ग्रहण का टाइम 2024- सुबह 06:12 से सुबह 10:17 तक
उपच्छाया से पहला स्पर्श- सुबह 06:12
प्रच्छाया से पहला स्पर्श- सुबह 07:44
परमग्रास चन्द्र ग्रहण- सुबह 08:14
प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श- सुबह 08:44
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श- सुबह 10:17
खण्डग्रास की अवधि- 59 मिनट
उपच्छाया की अवधि- 04 घंटे 04 मिनट 27 सेकंड
चंद्र ग्रहण 2024 सूतक काल (Chandra Grahan 2024 Sutak Kaal)
बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह के समय लग रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण भारत में नहीं लगेगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण के समापन के साथ खत्म हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है।
भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा की नहीं (Chandra Grahan 2024 In India)
साल का दूसरा और आखिरी उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत के अलावा दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप जैसे देशों और हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए होगा अच्छा (Chandra Grahan 2024 Horoscope)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का असर किसी भी राशि में करीब एक माह तक रहता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान वृषभ, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।