Chandra Grahan 2023: धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर माह काफी खास है, क्योंकि इस माह पितृपक्ष, नवरात्रि , दशहरा जैसे तीज त्योहार पड़ने के साथ-साथ साल के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लग रहे हैं। बता दें कि 14 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। वहीं अब दशहरा के बाद आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति और राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में कई राशियों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण किन राशियों के जीवन में ला सकता है खुशहाली।

कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा,जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। यह ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। इसलिए सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण से इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

चंद्र ग्रहण के समय वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में अद्भुत लाभ मिल सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे आप रिश्तों की अहमियत को समझेंगे। व्यवसाय में भी बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस में कोई डील हासिल होने से  धन लाभ के साथ बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। करियर की बात करें, तो हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में आप अपने  उज्जवल भविष्य के बारे में अच्छे से सोच सकते हैं। बिजनेस के कारण किसी यात्रा में जान पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको हर वह सफलता प्रदान करेगा, जिसकी आपने उम्मीद की थी। एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही होने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।