Chandra Grahan 2022: सूर्य और चंद्र ग्रहण का प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। इस दिन गुरु मीन राशि में वक्री थे और शनि देव अपनी स्वराशि में मार्गी थे। ग्रहों की बहुत अच्छी स्थिति बनी हुई थी। इसलिए इस समय इस दिन जिस बच्चे का जन्म होगा वह लकी होगा। वहीं ग्रहण को लेकर हमारे ज्योतिष शास्त्र में कई तरह की मुख्य बातें बताई गई हैं। जैसे गर्भ के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष में बताया गया है कि ग्रहण की अशुभ तरंगें गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असल डालती हैं। जिससे बच्चे की मानसिक स्थिति खराब हो सकती है।

इसलिए ही मान्यता है कि ग्रहण के दिन जन्मा बच्चा दुर्भाग्यशाली होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का जन्म भी चंद्र ग्रहण के समय ही हुआ था। जुकरबर्ग 14 मई 1984 को चंद्र ग्रहण के दिन ही पैदा हुए थे और उनकी गिनती दुनिया के दौलतमंद लोगों में की जाती है। आइए जानते हैं अगर आपका बच्चा ग्रहण के दौरान पैदा हुआ है तो उसका व्यक्तित्व और नेचर कैसा होगा…

बुद्धिमान और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं

ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान पैदा हुए बच्चे बुद्धिमान होते हैं और इसके अंदर गजब की नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग कुछ नया और अलग करते हैं। साथ ही इसके कार्य करने की स्टाइल बहुत अलग होती है। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत बने रहते हैं। राहु ग्रह के प्रभाव से ये लोग इंजीनियरिंग और राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग खनिज, पेट्रोल, ऑयल, धातुओं और चमड़े के कारोबार में अच्छा धन कमाते हैं।

ये पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

ग्रहण के दौरान पैदा हुए बच्चों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। जैसे इस दिन चंद्रमा राहु ग्रह से पीड़ित रहते हैं तो चंद्र ग्रह के संबंधित रोग हो सकते हैं। जैसे ऐसे इंसान बहुत भावुक होते हैं और किसी भी बात को कुछ ज्यादा ही सोच जाते हैं। साथ ही कभी- कभी इनको चंद्र ग्रह की दशा में डिप्रेशन भी हो जाता है।