ग्रहण दो प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण। दोनों ही प्रकार के ग्रहण में सूतक लगता है। सूतक एक ऐसा समय होता है, जब हमारी प्रकृति अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसलिए इस दौरान हर कार्य को करते वक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। क्योंकि इस वक्त ही सबसे ज्यादा अनहोनी होने का खतरा होता है। जैसा कि हमने बताया कि सूतक दोनों ग्रहणों के वक्त लगता है। परन्तु इसका लगने का समय भिन्न होता है। सूर्य ग्रहण के समय यह 12 घंटे पहले लगता है, और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है। इस बार चंद्र ग्रहण 16 और 17 जुलाई की रात्रि को लगने जा रहा है। मतलब इस बार भारत के सभी राज्यों में सूतक दिन में ही लग जायेगा। सूतक के समय कोई भी कार्य जैसे कि खाना-पीना, शौच जाना, कढ़ाई-बुनाई का काम और यहां तक कि भगवान की पूजा भी नहीं करनी चाहिए। इसी कारण से सूतक के दौरान मंदिर के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं। इतने सारे कार्यों को करने से बचने के लिए सूतक के समय के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके राज्य में सूतक किस समय लगेगा, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ें…
अलग-अलग राज्यों में सूतक का समय:
1. दिल्ली – दिल्ली में सूतक शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक रहेगा। और अगर मौसम की बात की जाए तो बादल रहेगा और ठंडी हवांए चल सकती हैं।
2. यूपी – यूपी में भी सूतक शाम को 4:31:43 से शुरू होकर 7:29:39 तक लगा रहेगा। यूपी में बादलों के साथ-साथ बिजली कड़क सकती है।
3. बिहार – बिहार में सूतक के समय की अगर बात की जाए तो ये शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक लगेगा। बिहार में बादल के साथ बारिश होने की भी उम्मीद है।
4. झारखंड – झारखंड में भी सूतक शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक रहेगा। वहीं इसके साथ बारिश भी हो सकती है।
5. बंगाल – बंगाल में सूतक का समय शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक है। बंगाल में मौसम इस दौरान साफ रहेगा।
6. हरियाणा – हरियाणा में शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक सूतक लगा रहेगा। बादलों से आसमान घिरा रह सकता है।
7. पंजाब – शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक पंजाब में सूतक लगेगा। वहीं इसके साथ बारिश की भी आशंका है।
8. राजस्थान – राजस्थान में भी सूतक का समय शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक है। आसमान बादलों के कारण घिरा रहेगा।
9. हिमाचल – हिमाचल में सूतक शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक रहेगा। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी बारिश की आशंका है।
10. मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में भी सूतक शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक लगा रहेगा। इस दौरान बादलों से आसमान घिर जाएगा।
11. महाराष्ट्र – सूतक का समय छत्तीसगढ़ में भी शाम के 4:31:43 से 7:29:39 तक है। इसके अलावा बादलों के साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।
12. गुजरात – गुजरात में सूतक का समय शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक है। बादलों के साथ गर्म हवाएं चलने की आशंका है।
13. कर्नाटक – कर्नाटक में सूतक शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक है। बादलों से आसमान घिरा रहेगा और साथ ही मौसम भी ठंडा रहेगा।
14. गोवा – गोवा में भी सूतक का समय शाम को 4:31:43 से 7:29:39 तक रहेगा। इसके साथ ही आसमान में बादल रहेंगे।