Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के महान ज्ञाता माने जाते हैं। इनकी चाणक्य नीति पुस्तक में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। कुशल समाजशास्त्री चाणक्य ने अपनी किताब चाणक्य नीति में कई ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसका महत्व वर्तमान समय में भी कम नहीं हुआ है। ये नीतियां न केवल लोगों को सफलता के रास्ते पर ले जाने में मददगार है बल्कि इनका पालन करके लोगों को व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में जो लोग काफी मेहनत के बावजूद भी सफल नहीं हो पाते हैं, उनके लिए चाणक्य नीति का ये श्लोक कारगर साबित हो सकता है –
प्रभूतंकार्यमल्पंवातन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारंभेणतत्कार्यं सिंहादेकंप्रचक्षते॥
लक्ष्य पर रखें ध्यान: आचार्य चाणक्य इस श्लोक के जरिये लोगों से कहना चाहते हैं कि उन्हें अपनी मंजिल और लक्ष्य पर शेर की तरह नजर गड़ाए रखनी चाहिए। जिस तरह शेर अपने शिकार पर नजर केंद्रित करता है और मौका मिलते है उस पर अटैक कर देता है। ठीक वैसे ही अगर लोग अपने लक्ष्य को टार्गेट करके चलेंगे तो उन्हें मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है।
बने रहें एकाग्र: फोकस रहना सफलता के पैमाने तय करता है। चाणक्य के अनुसार कोई व्यक्ति जीवन में सफल हो पाएगा या नहीं ये इस बात से तय होता है कि उसमें एकाग्रता कितनी है। जीवन में एकाग्र रहना बेहद जरूरी है। सभी तरह की विकर्षणों से ध्यान हटाकर केवल अपनी मंजिल की ओर फोकस कर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मेहनत: किसी भी तरह के कार्यों में सफलता तभी मिल सकती है जब लोग उसके प्रति ईमानदार होकर मेहनत करेंगे। चाहे काम छोटा हो या बड़ा, हर काम को पूरी ईमानदारी से करने पर ही लोगों को उस काम में सफलता मिल सकती है।
पॉजिटिव एनर्जी: ऐसा जरूरी नहीं है कि किसी भी व्यक्ति को पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त हो जाए। ऐसे में धैर्य रखने के साथ ही सकारात्मक सोच रखना भी जरूरी है। सफलता पाने के सफर को मंजिल तक पहुंचाने में हिम्मत को मजबूती देना बेहद आवश्यक है। आचार्य चाणक्य के अनुसार अंत तक जो मजबूती से टिका होता है वही व्यक्ति सफलता को प्राप्त करता है।