Chanakya Niti :आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है। यहां आप जानेंगे जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए क्या चीजें हैं जरूरी और किन लोगों पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है।
उपकार की भावना होनी चाहिए:
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन सज्जन लोगों के दिल में दूसरों का उपकार करने की भावना रहती है उन्हें धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। मतलब जो लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है।
अन्न की बर्बादी नहीं करनी चाहिए:
आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति अन्न की जरा सी भी बर्बादी नहीं करता ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन का कभी अभाव नहीं होता। क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे लोगों से प्रसन्न रहती हैं। क्योंकि अन्न की बर्बादी ज्योतिष में भी अशुभ मानी जाती है।
पति-पत्नी के बीच हमेशा रहना चाहिए प्रेम:
जिस घर में पति पत्नी के बीच में प्रेम होता है। ऐसे दंपत्ति का घर हमेशा सुख-संपत्ति के भरपूर रहता है। जहां कलह का माहौल रहता है वहां पर धन संबंधी परेशानियां हमेशा बनी रहती हैं और उस घर में दरिद्री छा जाती है, साथ ही वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Vakri 2022: 141 दिन शनि देव रहेंगे वक्री, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय
मेहनत से कभी नहीं घबराना चाहिए:
चाणक्य अनुसार जो लोग मेहनत करने से जरा भी नहीं घबराते ऐसे लोगों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़ता।
हमेशा बजट बनाकर चलना चाहिए:
चाणक्य जी कहते हैं जीवन में सुख समृद्धि चाहिए तो फिजूल खर्च बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। साथ ही कुछ न कुछ धन भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। क्योंकि जो लोग भविष्य के लिए धन सुरक्षित नहीं रखते हैं, वो लोग बाद में दूसरों से मांगते हैं। जिससे उनकी सामाजिक छवी भी खराब होती है। (यह भी पढ़ें)- अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स पहनते हैं खास रत्न, जानिए क्या है इनके लाभ
