Chanakya Niti In Hindi: शर्म या लाज इंसान के प्रमुख गुण होते हैं। लेकिन चाणक्य का कहना है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें लेकर शर्म करने से आपका ही नुकसान हो सकता है। आचार्य चाणक्य महान शिक्षकों और विद्वानों में से एक थे। इनके द्वारा रचित चाणक्य नीति ग्रंथ आज के समय में भी लोगों की पसंद बना हुआ है। क्योंकि इस ग्रंथ में जीवन को सुखमय बनाने के लिए तमाम तरह की नीतियां बताई गई हैं। जानिए चाणक्य की कुछ ऐसी ही नीतियां जिनके अनुसार इंसान को कुछ चीजों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए।

– चाणक्य नीति अनुसार कभी भी शिक्षा प्राप्त करने में शर्म नहीं करनी चाहिए। जो विद्यार्थी टीचर से सवाल करने में हिचकिचाते हैं वे अपना नुकसान खुद कर बैठते हैं। शर्म करने से ज्ञान की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होती है। दूसरी तरफ जो स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों से कोई भी सवाल बेबाकी के साथ पूछते हैं उन्हें ज्ञान की प्राप्ति अच्छे से हो जाती है।

– चाणक्य नीति अनुसार कभी भी व्यक्ति को भोजन करने में शर्म नहीं करनी चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो किसी के घर पर गेस्ट के तौर पर जाने पर भोजन करने में शर्म करते हैं इससे वे भूखे रह जाते हैं। इंसान को कभी भी अपनी भूख नहीं मारनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

– धन से संबंधी मामलों में भी कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति धन संबंधी मामलों में शर्म करता है उसे धन हानि का सामना करना पड़ता है। जैसे कई लोग ऐसे होते हैं जो किसी व्यक्ति को उधार देने पर अपने पैसे ही वापस मांगने से शर्माते हैं। ऐसे व्यक्ति का सभी फायदा उठाते हैं। इसलिए अपने पैसे मांगने में किसी भी तरह की शर्म नहीं करनी चाहिए।

महीने के अनुसार पढ़ें पूरे साल 2020 का राशिफल:

मासिक राशिफल, फरवरी 2020 | मासिक राशिफल, मार्च 2020मासिक राशिफल, अप्रैल 2020। मासिक राशिफल, मई 2020 ।  मासिक राशिफल, जून 2020 । मासिक राशिफल, जुलाई 2020 । मासिक राशिफल, अगस्त 2020  मासिक राशिफल, सितंबर 2020। मासिक राशिफल, अक्टूबर 2020 । मासिक राशिफल, नवंबर 2020 । मासिक राशिफल, दिसंबर 2020 ।