Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति को सुखमय और ध्येय पूर्ण जीवन बनाने के लिए कई बातों बताई है। बता दें कि आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति में पूर्वजों की धरोहर और धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन करने के बाद श्लोकों के रूप से इस संग्रहित किया है। चाणक्य नीति में जीवन की सफलता, उचित-अनुचित, नैतिक-अनैतिक, धर्म-अधर्म के बारे में विस्तार से बताया है। जिन्हें अपनाकर हर एक व्यक्ति खुशहाली के साथ अपने जीवन को जी सकता है। ऐसे ही आचार्य चाणक्य ने उन बातों को बारे में बताया है जिन्हें पुरुषों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार वो कौन सी चीजें है जिन्हें पुरुषों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समझदार व्यक्ति को चाहिए इन सब बातों को वह अपने मन में ही छिपाकर रखे, इन्हें किसी दूसरे व्यक्ति पर प्रकट न करे। इसके बारे में जानकर लोग हंसी ही उड़ाते हैं। ऐसी स्थिति में वह स्वयं उनका मुकाबला करे और सही अवसर की तलाश करता रहे।
श्लोक
अर्थनाशं मनस्तापं गृहे दुश्चरितानि च ।
वञ्चनं चाऽपमानं च मतिमान्न प्रकाशयेत्।।
अर्थ
एक बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने धन के नष्ट होने को मानसिक दुख को, घर के दोषों को, किसी व्यक्ति द्वारा ठगे जाने और अपना अपमान होने की बात किसी पर भी प्रकट न करें, किसी को भी न बताए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुषों को कुछ बातों को किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। हो सकता है कि आने वाले समय में ये चीजें आपके ही खिलाफ हो सकती है। जानें पुरुषों को किन बातों को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।
धन हानि होने पर
प्रत्येक व्यक्ति को कभी-न-कभी धन की हानि उठानी पड़ती है, उसके मन में किसी प्रकार का दुख या संताप भी हो सकता है। ऐसे में वह अपने दुख को कम करने के लिए अपने दोस्तों या फिर किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस चीज को बता देता है। ऐसा करने से हो सकता है कि आपको और भी ज्यादा दुख बढ़ जाएं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को धन हानि हुई है, तो उसके सदमे में रहने के बजाय उससे सीख कर आगे बढ़ना चाहिए।
घर के दोषों को बताना
प्रत्येक घर में कोई-न-कोई बुराई भी होती है। कोई इन्हें छिपा लेता है, तो कोई अपने दोस्तों या फिर अन्य व्य़क्तियों के साथ इस बारे में बातचीत कर लेता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप अपने घर के दोषों को किसी के साथ शेयर कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने मान-सम्मान की हानि कर रहे हैं। इसी के आधार पर वह आपसे से संबंधित छवि बना लेगा। हो सकता है कि वह व्यक्ति आपके पीठ पीछे इन चीजों को लेकर मजाक बना दें।
किसी से ठगा जाना
कई बार उसे धोखा देकर ठगा जाता है। ये हर व्यक्ति के साथ किसी न किसी तरह से जरूर होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, इसे भी हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे वह आपकी बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठा सकता है या फिर वह अपने मन में इस बात की छवि बना लेगा कि आपको कोई भी आसानी से मूर्ख बना सकता है। हो सकता है कि आने वाले समय में वह व्यक्ति भी आपके साथ विश्वासघात कर लें या फिर आपकी हंसी उड़ा सकता है।
किसी से अपमान हो जाना
किसी के द्वारा अगर आपको अपमानित भी होना पड़ सकता है, तो इस बात को हर किसी को न बताएं। इससे आप हंसी के पात्र बन सकते हैं। इसके साथ ही हर कोई आपका अपमान करने से पीछे नहीं हटेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।