Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने मानव कल्याण के लिए बेहद सरल और अच्छे सुझाव दिए हैं, जिन्हें हर कोई आसानी से पालन करके सुख-समृद्धि के साथ सफलता पा सकता है। चाणक्य नीति ने अपनी नीतियों के द्वारा सैद्धांतिक पक्ष की बजाय व्यावहारिक पक्ष पर अधिक बल दिया गया है। उन्होंने अपनी नीतियों में ऐसे नियमों के बारे में बताया है जिनका पालन करके व्यक्ति खुद को मौत के मुंह में जाने से बचा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया कि ऐसी कौन सी चीजें है जो व्यक्ति के लिए अधिक कष्टकारी होती है। ये चीजें व्यक्ति को पृथ्वी पर ही नर्क का स्वाद चखा देती हैं। जानिए आचार्य चाणक्य से किन लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

श्लोक

दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायकः:।
ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशय:।।

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से कहा है कि व्यक्ति को दुष्ट स्वभाव वाली पत्नी, नीच स्वभाव के दोस्त, जवाब देने वाला नौकर और घर में रहने वाले सांप से बचकर रहना चाहिए। क्योंकि यह लोग व्यक्ति को अधिक कष्ट देने से लेकर मौत की कगार में लाकर खड़ा कर देते हैं।

जवाब देने वाली स्त्री

आचार्य चाणक्य का मानना है कि स्त्री का चरित्र ठीक होने के साथ-साथ उसके स्वभाव को सही होना बेहद जरूरी है। अगर दुष्ट प्रवृत्ति की स्त्री घर आ जाएं, तो खुशहाल जीवन जीने वाले घर को तबाह कर सकती हैं। ऐसी स्त्री के घर में रहने से हर कोई परेशान रहता है। इसके साथ ही पति भी घुट-घुट कर जीता है। ऐसी स्त्री को अपनी पत्नी से पहले सौ बार सोचना चाहिए।

नीच स्वभाव का दोस्त

हर किसी व्यक्ति का एक ऐसा दोस्त होता है, जिससे वह अपने सुख-दुख का साथी मानता है। उससे अपने जीवन की छोटी से लेर बड़ी परेशानियों को शेयर करता है और उससे सलाह भी लेता है। लेकिन जो लोग कपटी मित्र रखते हैं, वह लोग आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। अपने फायदे के लिए आपकी गुप्त बातें भी दूसरों से शेयर कर सकते हैं। ऐसे विश्वासघाती मित्रों के होने पर काफी असहनीय दर्द होता है। इसलिए ऐसे दोस्तों से तुरंत ही दूरी बना लेना चाहिए।

जवाब देने वाला नौकर

घर में कभी भी ऐसा नौकर नहीं रखना चाहिए, जो हर एक बात में आपको जवाब दे देता है। घर में मौजूद नौकर आपके हर एक सीक्रेट को जानते हैं। ऐसे में जवाब देने वाले नौकर आपके लिए आने वाले समय में खतरनाक साबित हो सकते हैं, क्योंकि उनसे आप ज्यादा कुछ कह नहीं सकते हैं। ऐसे में यह अपने मालिक को ही नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घर में सांप रहना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में सांप का वास होता यानी जिस घर में बार-बार सांप निकलते हैं, तो वहां मृत्यु का भय हमेशा बना रहता है। इसलिए जिस घर में सांप का वास हो, तो वहां कोई उपाय करके उन्हें हटा देना चाहिए या फिर उस घर को छोड़ देना चाहिए।