Chankaya Niti In HIndi: चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जिनका अनुसरण करके आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। खासकर युवाओं में इनकी नीतियां काफी लोकप्रिय है। आचार्य चाणक्य इतिहास के एक महान विद्वान माने जाते हैं जिनकी नीतियों ने चंद्रगुप्त जैसे एक साधापण से बालक को भारत का सम्राट बना दिया था। जानिए चाणक्य की वो नीति जिसमें बताया गया है कि कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे करते समय इंसान को शर्म नहीं करनी चाहिए।

धनधान्यप्रयोगेषु विद्यासङ्ग्रहणेषु च ।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जः सुखी भवेत॥

चाणक्य के अनुसार चाहे स्त्री हो या पुरुष उसे धन से संबंधित मामलों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति ने पैसे उधार दिये हैं और आपको अपना पैसा लेने में ही शर्म आ रही है तो निश्चित है कि धन हानि होगी। साथ ही लोग आपकी इस आदत का फायदा उठाने की भी कोशिश कर सकते हैं।

इसी तरह चाणक्य ने अपने श्लोक में कहा है कि इंसान को भोजन करने में भी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो वह भूखा ही रह जायेगा। जैसे आप किसी के घर मेहमान की तरह जाएं और आप खाना खाने में शर्म करें तो निश्चित रूप से आप भूखे रह जायेंगे। इसलिए हमेशा पेटभर के भोजन करें और इसमें किसी भी चीज की शर्म न करें।

तीसरी चीज जो चाणक्य ने बताई है वो ये है कि इंसान को ज्ञान प्राप्त करने में भी किसी तरह की शर्म नहीं करनी चाहिए। जैसे कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो अपने गुरु से दोबारा सवाल करने में शर्म करते हैं जिससे वो अज्ञानी ही रह जाते हैं। जो छात्र अपनी सभी जिज्ञासाओं का उत्तर प्राप्त करता है उसे ज्ञान की कोई कमी नहीं रह जाती।

महीने के अनुसार पढ़ें पूरे साल 2020 का राशिफल:

मासिक राशिफल, मार्च 2020मासिक राशिफल, अप्रैल 2020। मासिक राशिफल, मई 2020 ।  मासिक राशिफल, जून 2020 । मासिक राशिफल, जुलाई 2020 । मासिक राशिफल, अगस्त 2020  मासिक राशिफल, सितंबर 2020। मासिक राशिफल, अक्टूबर 2020 । मासिक राशिफल, नवंबर 2020 । मासिक राशिफल, दिसंबर 2020 ।