Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीतिशास्त्र चाणक्य द्वारा रचित एक नीति ग्रन्थ है। इस ग्रंथ में सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिये गये हैं। आचार्य चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्होंने अपनी नीतियों से नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया। इनकी नीतियां आज के समय में भी उतनी ही कारगर साबित होती हैं जितनी की पहले थीं। चाणक्य नीति में ऐसी 5 चीजें बताई गई हैं जिनके होने पर बुरा समय भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

धैर्य: इस गुण के होने पर इंसान मुश्किल से मुश्किल समय में भी सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति अनुसार जिस इंसान के पास धैर्य होता है वह कठिन परिस्थितियों से भी बाहर निकल आता है। क्योंकि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। इसलिए हमेशा धैर्य बनाए रखना चाहिए।

धन: चाणक्य नीति अनुसार दुख के समय में धन ही है जो व्यक्ति की रक्षा करता है। आज के समय में इसके बिना सुखी जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जो व्यक्ति अपना पैसा बचाकर रखता है उसे बुरे समय में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती और वह दुख के समय को आसानी से पार कर लेता है।

फैसला लेने की क्षमता: चाणक्य नीति अनुसार, विपरीत परिस्थितियों में भी जो व्यक्ति सही फैसला लेता है वह कभी दुखी नहीं रहता। क्योंकि जल्दबाजी में लिये गये फैसले अकसर दुख ही देते हैंं। यह भी पढ़ें- सूर्य राशि परिवर्तन जून 2021: वृषभ, कर्क समेत इन 5 राशियों के लिए मिल रहे शुभ संकेत, धन प्राप्ति की संभावना

आत्मविश्वासी: चाणक्य नीति अनुसार खराब समय आने पर अपने भी आपका साथ छोड़ देते हैं। इसलिए ऐसे में इंसान के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने लगती है। लेकिन जो व्यक्ति बुरे से बुरे समय में भी अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखता है वह सुखी रहता है।

ज्ञान: चाणक्य कहते हैं कि बुरे समय में विद्या और ज्ञान ही काम आता है। ज्ञानी व्यक्ति बुरे समय से पार निकलने का कोई न कोई रास्ता खोज ही लेता है। यह भी पढ़ें- शुक्र राशि परिवर्तन जून 2021: इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना