Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए हर कोई भरपूर प्रयास करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी वो सफलता नहीं मिल पाती जिसके हम इच्छुक थे। ऐसा क्यों? इसके लिए चाणक्य ने कुछ नीतियां बताई हैं। जिसका ज्ञान होने से आपको जीवन में शायद ही असफलता का सामना करना पड़े। आचार्य चाणक्य को महान राजनीतिज्ञ और नीतियों का ज्ञाता माना जाता है। इनके चाणक्य नीति ग्रंथ में जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जो इस प्रकार है…
– चाणक्य कहते हैं कि सफल वही है जिसे इस बात की जानकारी हो कि उसका वर्तमान कैसा चल रहा है। समझदार व्यक्ति को इस बात का ज्ञान होता है कि सुख के और दुख के दिन में क्या करना चाहिए। सुख के दिन है तो अपना कार्य सामान्य रूप से करते रहें और अगर दुख के दिन है तो कार्यों को करने के साथ थोड़ा धैर्य भी रखें।
– किसी भी काम में सफल होने के लिए इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि आपके अंदर उस काम को करने की कितनी शक्ति है। व्यक्ति को उसी काम को लेना चाहिए जिसे वह अच्छे से पूरा कर पाये। शक्ति से अधिक काम हाथ में लेने से असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
– हर व्यक्ति का कोई न कोई मित्र होता है। किसी भी काम में सफल होने के लिए इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि हमारा सच्चा मित्र कौन है और कौन मित्र के भेष में छिपा शत्रु है। क्योंकि सच्चे मित्र की मदद लेने पर ही सफलता हासिल हो सकती है।
– व्यक्ति जहां काम कर रहा है उस जगह के बारे में उसे पूरी जानकारी होनी चाहिए। मतलब आपको अपने कार्यक्षेत्र की जरूरत का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। हमेशा वही काम करना चाहिए जिससे आपके संस्थान या बॉस को लाभ मिले।
[bc_video video_id=”6017679324001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– चाणक्य कहते हैं कि इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, जहां हम काम कर रहे हैं वहां लोग कैसे हैं और वहां के हालात क्या हैं।
– सबसे जरूरी है व्यक्ति को अपने आय और व्यय का पता होना। व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार ही खर्चा करनी चाहिए। अगर आय से अधिक खर्च करेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं।