Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की नाम और शौहरत हासिल करता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ विशेष गुण बताए हैं जो व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाते हैं और उसे सफलता के शिखर तक ले जाते हैं।

मज़बूत इरादे इंसान को दिलाते हैं सफलता:

आपने देखा होगा कि इंसान मुश्किल समय में हमेशा परेशान होकर लक्ष्य से भटक जाते हैं और ये मजबूत इरादे नहीं होने की वजह से होता है। चाणक्य कहते हैं कि मज़बूत इरादे वाले इंसान ही मुश्किलों और परेशानियों से पार कर सफलता को प्राप्त करते हैं। 

दान करने वाला हमेशा रहता है धनवान: 

 चाणक्य जी के अनुसार दान करने के वाले इंसान के ऊपर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा रहती है। वो कहते हैं कि मंदिर में दान करना मनुष्य को संपन्नता और सुख- समृद्धि देता है। गरीब और असहाय मनुष्यों की मदद करने वाला मनुष्य भी जीवन में नाम और शौहरत प्राप्त करता है।

कठिन परिस्थिति में धैर्य रखना जरूरी:

आचार्य चाणक्य के मुताबिक धैर्य मनुष्य का सबसे मूल्य होता है, जो उसे सफलता के शिखर तक ले जाता है। उन्होंने कहा है व्यक्ति को विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी धीरज रखना चाहिए। ये नहीं कि थोड़ी सी असफलता हाथ लगी और लक्ष्य को छोड़ दिया और फिर उस काम को नहीं करने की ठान ली। (यह भी पढ़ें)- Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

विनम्र स्वभाव का व्यक्ति:

 चाणक्य जी कहते हैं कि व्यक्ति की विनम्रता उसे महान बनाती है। लेकिन अगर मनुष्य का स्वभाव विनम्र नहीं है तो वो सफल होकर भी ज्यादा दिनों तक सफलता के शीर्ष पर नहीं रहता। इसलिए स्वभाव से हमेशा नम्र होना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दुश्मन भी आपके सामने नतमस्तक हो सकता है। इसलिए ही कहते हैं विनम्रता मनुष्य का सबसे बड़ा गहना होती है। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल