Chaitra Purnima 2025, Hanuman Jayanti 2025, Gajkesari Rajyog, Lakshmi Narayan Yog And Budhaditya Rajyog, Panchgrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 अप्रैल का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा के साथ-साथ कई खास राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। बता दें कि इस दिन चैत्र पूर्णिमा के साथ पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य, शुक्रादित्य, मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। गुरु के वृषभ राशि में रहकर चंद्रमा पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शनिवार का दिन भी पड़ रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए चैत्र पूर्णिमा का दिन काफी खास होने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कर्ज से निजात मिलने के साथ धन संचित कर पाने में सफल होंगे। कोई नया काम आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जा सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में ही पंचग्रही के साथ-साथ अन्य राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। कार्यस्थल में आपके कई परेशानियां चल रही है, तो अब वो धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। रुके काम सुचारू रूप से आरंभ हो जाएगा। लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब समाप्त हो सकता है। बिजनेस अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप अपनी बात कहने पर सफल होंगे। ऐसे में आप अपने मुकाम को पाने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में भी मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।