Cat Crossing Road Good Or Bad Luck: घर से बाहर निकलते ही अगर रास्ते में कोई बिल्ली रास्ता काट जाती है, तो थोड़ी देर रुक जाते हैं या फिर किसी दूसरे के निकलने के बाद जाते हैं। बिल्ली के रास्ता काटते ही दिमाग में विभिन्न तरह की आशंकाओं के गोते लगानी लगती है। आमतौर पर बिल्ली को अशुभ मानते हैं।

बिल्ली का रास्ता काटना, बिल्ली का रोना, बिल्ली का घर के आसपास मरना तक अशुभ मानते हैं। माना जाता है कि ये भविष्य में कुछ बुरा होने का संकेत है। आमतौर पर जब, बिल्ली रास्ता काटती है, तो मानते हैं कि कुछ  अशुभ होने वाला है या फिर बिल्ली रोती है, तो मानते हैं कि किसी की मृत्यु का समाचार मिल सकता है। लेकिन क्या वास्तव में बिल्ली हमेशा अशुभ संकेत देती है। आइए जानते हैं कि बिल्ली का आना कब मानते हैं शुभ।

आखिरी बिल्ली का रास्ता काटना क्यों मानते हैं अशुभ

शास्त्रों के अनुसार, बिल्ली को राहु का वाहन माना जाता है। राहु को मायावी और छाया ग्रह माना जाता है। ऐसे में अगर किसी की कुंडली में राहु दोष है, तो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक से लेकर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। इसी कारण राहु की सवारी होने के कारण बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ मानते हैं। क्योंकि यह किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है।

बिल्ली का रास्ता काटना कब होता है अशुभ

शास्त्रों के अनुसार, जब आप कहीं बाहर जा रहे हैं और बिल्ली बाएं से दाएं की ओर जाते हुए रास्ता काट दें, तो यह अशुभ माना जाता है।

अगर बिल्ली दक्षिण दिशा की ओर रो रही हैं, तो भी अशुभ माना जाता है। इसको लेकर मान्यता है कि कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

अगर बिल्ली आपस में लड़ती हैं, तो यह भी अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि भविष्य में धन हानि हो सकती है या फिर किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कब बिल्ली हो सकती है शुभ

  • शास्त्रों के अनुसार, दिशा का फेर होने पर बिल्ली शुभ भी साबित हो सकती है। अगर बिल्ली दाईं से बाईं ओर जा रही हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।
  • माना जाता है कि अगर बिल्ली दीवाली की रात घर में आए जाएं, तो मां लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको धन लाभ हो सकता है।
  • अगर आपके घर में बिल्ली बच्चे को जन्म देती है, तो यह भी काफी शुभ माना जाता है।
    अगर घर में बिल्ली आकर चुपचाप दूध पी जाएं, तो इसे भी  शुभ संकेत माना जाता है। 
  • अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा दबाएं हुए दिख जाएं, तो भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है।