आज नवरात्रि का पहला दिन है। भक्त इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कहा जाता है कि चैत्र नवरात्रि में विधि विधान मां की पूजा करने से जीवन में तरक्की हासिल होती है। अब जानिए आज का राशिफल…
मेष: आज आपको करियर में मनचाही सफलता हासिल होगी। रूके हुए काम बनने लगेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। लव पार्टनर को नौकरी से संबंधित किसी काम में सहायता करेंगे।
Weekly Horoscope (Rashifal) 23 March to 29 March 2020: पूरे सप्ताह का राशिफल यहां जानें
वृष: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। सहयोगियों से किसी न किसी कारण विवाद उत्पन्न होंगे।
आज आपका दिन कैसा रहेगा, क्या है आपका राशिफल, यहां पर पढ़ें
मिथुन: करियर में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी न किसी से विवाद होते रहेंगे। इस समय धैर्य से काम करने की जरूरत है।
कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, क्या होगा लाभ-हानि, देखें यहां
कर्क: आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है। रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने के आसार हैं। खराब सेहत के कारण आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
आपके प्रेम संबंध में क्या होने जा रहा है नया, यहां समझें
सिंह: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। हर काम को सावधानी से करने की जरूरत है। दुश्मनों से सतर्क रहें।
मां दुर्गा की आरती और प्रभावशाली मंत्र यहां देखें
कन्या: नौकरी के अलावा आप कुछ नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। ये काम घर बैठे आपको अच्छा मुनाफा देगा।
क्या है आज का पंचांग, कब करें घटस्थापना, यहां पर देखें मुहूर्त
तुला: आपको किसी काम में की गई मेहनत का परिणाम मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा। निराश होने की बजाय पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहें।
पूरे दिन कैसा रहेगा आप और परिवार का स्वास्थ्य, यहां पर जानें
वृश्चिक: आज किसी दूसरे व्यक्ति के कारण आपको बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। शांति से अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
धनु: आज का दिन उन कार्यों को निपटाने के लिए बेहतर रहेगा जो काम पिछले कई दिनों से अटके हुए हैं। बॉस कभी भी आपसे काम की रिपोर्ट मांग सकता है।
मकर: नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। करियर में तरक्की पाने के लिए कुछ नया सोचना होगा।
कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपको किसी न किसी कारण परेशानी होती रहेगी। शत्रु आपको परेशान करने का एक मौका नहीं गवाएंगे।
मीन: आज आपको नौकरी में सफलता मिलने के आसार हैं। बस ऐसे ही अपने कार्यों को मन से करते रहें।