मेष: आज आपको करियर में तरक्की पाने के कई मौके मिलेंगे। बस जरूरत होगी उन मौको पकड़ने की। ध्यान रखें कहीं आपके शत्रु आपसे आगे न निकल जाएं। आपको अपने लक्ष्यों का हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। जानिए बाकी राशियों के सितारे उनके करियर को लेकर क्या संकेत दे रहे हैं…
वृष: आज आप इसी दिशा में सोचते रहेंगे कि आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए क्या बड़ा करने की जरूरत है। विदेश जाने के इच्छुक जातक कड़ी मेहनत करेंगे। सभी विकल्पों पर विचार करके आगे बढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
मिथुन: ये समय आपके करियर के लिए बहुत अच्छा चल रहा है। मेहनत का अच्छा परिणाम आपको देखने को मिल सकता है। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे।
हस्तरेखा ज्ञान: हाथ की ये रेखा मैरिज लाइफ के साथ बताती है कि कितने रहेंगे प्रेम प्रसंग
कर्क: इस समय आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी नौकरी में परिवर्तन होगा। आपको नई सोच के साथ काम करने की जरूरत है।
आज आपका पूरा दिन कैसा रहेगा, जानें यहां
सिंह: आज आपका मन खुशनुमा रहेगा। आप देखेंगे कि आपको अपने प्रयासों का उचित फल प्राप्त हो गया है। आपको अपने पार्टनर का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएं।
आज आपका स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा ग्रहों का प्रभाव, यहां देखें
कन्या: अगर आप नौकरी में किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो इसकी बात आपको अपने सीनियर्स से करनी चाहिए। तभी कुछ न कुछ समाधान निकलेगा। काम का बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है।
आपकी वित्तीय स्थिति पर क्या है राशि का प्रभाव, ऐसे जानें
तुला: आज आप अपने करियर को लेकर दुविधा में फंस सकते हैं। आपके मन में ये प्रश्न आ सकता है कि आपने सही प्रोफेशन चुना है या नहीं? आपको इस बारे में किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। मार्ग से भटकने से आपका नुकसान हो सकता है।
आपके प्रेम संबंधों पर आज ग्रहों की कैसी है दृष्टि, देखें यहां
वृश्चिक: आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा निराश हो सकत हैं। आपको ऐसा लगेगा कि मेहनत के बावजूद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन निराश होने की बजाय आपको ये सोचने की जरूरत है कि कमी कहां हो रही है।
धनु: आज आपको ऑफिस में पूरे ध्यान से काम करना चाहिए। किसी काम में बड़ी गलती होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिसका असर आपकी नौकरी पर पड़ सकता है।
मकर: आज ऑफिस में आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न होंगे। जिससे आपको कोई बड़े पद की भी प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कोई जलन वश आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश भी कर सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
कुंभ: आज आपको बॉस के द्वारा दिये गये काम को पूरा करने में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। मदद लेने में आप हिचकें नहीं क्योंकि इसका असर आपके कम पर पड़ सकता है।
मीन: आज आप अपने बॉस को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसके लिये आप कुछ नया कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।