Capricorn Horoscope 2021 for Finance, Health, Love, Family, Education: ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों की मानें तो मकर राशि के जातकों के लिए यह साल खास साबित होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस साल कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं, जिनकी मदद से आर्थिक लाभ होने के योग बन सकते हैं।
करियर (Capricorn Horoscope 2021 for Career)
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपने लक्ष्य को लेकर अधिक केंद्रित होंगे, जिससे कार्य करने की क्षमता को सही रफ्तार मिलेगी। साथ ही आप अपने वर्तमान के कार्यों के साथ-साथ पूर्व के पुराने अधूरे पड़े कार्यों को भी समय से पहले पूरा कर सकें।
आर्थिक जीवन (Capricorn Horoscope 2021 for Finance)
धन से जुड़े मुद्दे आपके जीवन को इस वर्ष कुछ प्रभावित कर सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि लगातार होगी, जिस पर आप चाहकर भी लगाम नहीं लगा पाएंगे। इससे आपको अपना धन संचय करने में भी खासा परेशानी आ सकती है।
शिक्षा (Capricorn Horoscope 2021 for Education)
मकर राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य से अधिक उत्तम रहने वाला है। इस दौरान आपको कम मेहनत के बाद ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप अपने विषयों को याद रखने में सक्षम होंगे।
पारिवारिक जीवन (Capricorn Horoscope 2021 for Family)
पारिवारिक वातावरण में अशांति और मानसिक तनाव का मुख्य कारण बन सकती है। यह समय आपकी मां को स्वास्थ्य हानि देगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव घर के माहौल को खराब करेगा।
वैवाहिक जीवन एवं संतान (Capricorn Horoscope 2021 for Marital Life And Child)
वैवाहिक जीवन में आपको अनुकूल फल प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप अपने साथी के साथ पूर्व के हर विवाद को हल करने और अपने आने वाले कल के लिए कुछ मुख्य निर्णय लेने में भी सफल होंगे।
प्रेम जीवन (Capricorn Horoscope 2021 for Love)
मकर राशि के प्रेमी जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। खासतौर से साल की शुरुआत में अपने प्रेमी से संपूर्ण सहयोग और प्रेम की प्राप्ति होगी, जिस कारण आप उनके साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन (Capricorn Horoscope 2021 for Health)
वर्ष 2021 में कई ग्रहों का प्रभाव इस वर्ष आपको सेहतमंद रखने का कार्य करेगा, जिससे आपको कोई बड़ा रोग नहीं होगा। लेकिन बावजूद इसके आपको शुरुआत से ही अपने अच्छे खानपान का ध्यान रखते हुए, नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Remedy for Capricorn)
हर शुक्रवार के दिन 10 वर्ष की छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बाटें और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

