Kark Rashifal, Cancer Yearly Horoscope 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। साल 2023 आप लोगों को बहुत उतार- चढ़ाव वाला रहा है। क्योंकि साल की शुरुआत में ही आप लोगों पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई थी। वहीं चांडाल योग भी बना था। वहीं अगर आपकी 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखी जाएं, तो आपके भाग्य स्थान में राहु ग्रह आ गए हैं, तो आपकी किस्मत चमकाएंगे। वहीं केतु ग्रह आपके पराक्रम स्थान में हैं, जिससे पराक्रम की वृद्धि होगी। वहीं लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। वहीं माह की शुरुआत में पंचम भाव में लक्ष्मी नारायण बनेंगे। वहीं गुरु ग्रह कर्म भाव में हैं और 1 मई को आय और लाभ स्थान में आ जाएंगे। वहीं सूर्य ग्रह छठे भाव में रहेंगे, जिससे शत्रुओं का नाश होगा। लेकिन बस शनि देव अष्टम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे शनि की ढैय्या चल रही है। जो आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं कर्क राशि (Cancer Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
कर्क राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Kark Zodiac In 2024)
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में केतु ग्रह तीसरे भाव में हैं और उनकी नवम दृष्टि आय स्थान पर पड़ रही है और केतु यहां पूरी साल यहां रहेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं इनकम के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में स्थित हैं। इसलिए इस साल धार्मिक कार्य के योग बनेंगे। वहीं राहु आपका भाग्योदय उदय करेंग। साथ ही लाभ होगा। वहीं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वहीं गुरु दशम भाव में हैं, इसलिए नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी।
वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह आय और लाभ स्थान पर आ जाएंगे और उनके ऊपर केतु की दृष्टि पर रही है। इसलिए लाभ दोगुना हो जाएगा। साथ ही आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। योजनाएं सफल होंगी। निवेश से लाभ होगा। नया काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन शनि की नीच दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए नौकरपेशा लोग कार्यस्थल पर थोड़ी राजनीति से दूर रहें। साथ ही लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2024 | वृष राशि का वर्षफल 2024 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 | कन्या राशि का वर्षफल 2024 |
सिंह राशि का वर्षफल 2024 | |
तुला राशि का वर्षफल 2024 |
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Karka Zodiac In 2024)
वहीं अगर साल 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो साल की शुरुआत से ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। क्योंकि राहु और केतु आपको लाभ प्रदान कर रहे हैं। वहीं इस साल आप वाहन और प्रापर्टी आप अप्रैल के महीने के बाद खरीद सकते हैं।
कर्क राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Kark Zodiac In 2024)
कर्क राशि के छात्रों के लिए साल 2024 शानदार रहेगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं। वो लोग मार्च के महीने में विदेश जा सकते हैं। वहीं नौकरी विदेश में लग सकती है। साथ ही अप्रैल के बाद से भी समय अच्छा आएगा। कोर्स में नंबर अच्छे आएंगे। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों की जॉब लग सकती है।
कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Kark Zodiac In 2024)
कर्क राशि वालों को इस साल फरवरी के महीने में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं माना जाए तो पूरी जिंदगी आप लोगों को फरवरी के महीने में स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वहीं 16 मार्च बाद मंगल ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसलिए यह समय भी आप लोगों को मुश्किलभरा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि और मंगल की युति अष्टम भाव में बनेगी। इसलिए कोई दुर्घटना हो सकती है। साथ ही चोट लग सकती है। मतलब फरवरी से मई तक आपको अपनी सेहत क ध्यान रखना रखना है। कोई छोटी सर्जरी हो सकती है। वहीं फिर आपको 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Karka Zodiac In 2024)
वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल आपके प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार- चढ़ाव आ सकता है। क्योंकि सातवें भाव का स्वामी आठवें भाव में रहेगा। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब हो सकती है। शनि सप्तमेश होकर अष्टम भाव में विराजमान हैं। साथ ही ढैय्या भी चल रही है। इसलिए प्रेम- संबंध में भी कुछ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन मई के बाद गुरु जब 11वें भाव में आ जाएंगे, तो भी चीजें अच्छी होंगी।
करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Karka Zodiac 2024)
इस साल आपको शनि देव की आराधना करनी चाहिए। वहीं शनिवार के दिन बहते हुए जल में बादाम प्रवाहित करें। साथ ही शनि देव को बादाम चढ़ाएं। साथ ही भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी की पूजा करें।