Budhwar Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक सप्ताह किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर संकट से छुटकारा मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। बुध को नव ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है, तो उसे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति गणपति जी की कृपा पाने के साथ कुंडली में बुध की स्थिति को भी मजबूत कर सकता है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन कौन से उपाय करना होता है शुभ।

बुधवार को करें ये उपाय

करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना जाता है। ऐसे में बुधवार के दिन हरी मूंग का दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

करें गणेश स्तोत्र का पाठ

अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं और लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहे हैं, तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाले हर एक विघ्न खत्म हो जाते हैं।

भगवान गणेश को चढ़ाएं दूर्वा

भगवान गणेश जी को दूर्वा  अति प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन 11 या फिर 21 गांठ दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा को हमेशा भगवान गणेश के मस्तक में चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो जाती है और हर कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

करें इस मंत्र का जाप

अगर आप बुध दोष से पीड़ित है, तो रोजाना मां दुर्गा की आराधना करें। इसके साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार जाप करना चाहिए।

गाय को खिलाएं हरी घास

जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गाय को घास खिलानी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।