Budhaditya Raj Yog In Horoscope: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ योगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
ऐसे बनेगा बुधादित्य योग
फ्यूचर पंचांग के अनुसार बुध देव 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं फिर 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
इन राशियों को बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी
तुला राशि: बुधादित्य राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ कारोबार और करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं सूर्य देव के प्रभाव से कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है- जैसे- शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर और मीडिया कर्मी, उन लोगों को यह समय बेहतर साबित हो सकता है।
मकर राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग बनने से करियर और व्याापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय आप कई स्त्रोंतो से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो लोग पार्टनरशिप के व्यापार में हैं, उनके लिए भी ये योग शुभ रहने वाला है। पुराना रुका हुआ पैसा वापिस आने की संभावना है। साथ ही आप लोग इस दौरान एक लाजवर्त स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
मीन राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में ऊंचा पद मिलने की संभावना है। साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। वहीं सूर्य देव के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।