Budhaditya Raj Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है । यह निर्माण बुध ग्रह और सूर्य की युति से हो रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

धनु राशि: बुधादित्य राजयोग आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य योग दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आने के प्रबल योग हैं। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बनने से व्यापार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक पुखराज पहन सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों को बुधादित्य राजयोग बनने से कारोबार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंजली से बुधादित्य राजयोग का निर्माण 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। इस समय आप कारोबार में निवेश कर अच्छा धन कमा सकते हैं।  साथ ही प्रापर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो इस समय आप अच्छा कमा सकते हैं। आप लोग इस समय एक टाइगर स्टोन पहन सकते हैं जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि: बुधादित्य राजयोग आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण दूसरे स्थान में होने जा रहा है। ज्योतिष में जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ वापस मिल सकता है।

वहीं अगर आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। साथ ही आपका अगर करियर वाणी के क्षेत्र जैसे (शिक्षक, मार्केटिंग, संगीत) से जुड़ा हुआ है तो आपको ये समय शानदार रहने वाला है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको ये समय सफलता भरा साबित हो सकता है।