Budh Transit In Kumbh 2026: वैदिक पंचांग में बुध ग्रह को गणित, वाणी, तार्किक शक्ति, अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि कि फरवरी में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कुंभ राशि (Mercury Gochar In Kumbh) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आय में वृद्धि और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर होगा। जिसे इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ मिलने की भी उम्मीद है। साथ ही जो जातक शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। वहीं इस दौरान कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध का यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर होगा। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं इस दौरान आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रसन्न होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से वाहन और प्रापर्टी के स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरी या व्यापार में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वहीं इस दौरान परिवार और प्रेम संबंधों में संतुलन बना रहेगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।
