Mercury Retrograde In Aries: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन ( Budh Rashi Parivartan In Mesh) और वक्री होता है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में बुध ग्रह मेष राशि में वक्री (Budh Vakri In Mesh) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री (Mercury Planet Vakri In 2023) होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह (Budh Planet Transit) आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप कारोबार से सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको भविष्य शुभ सिद्ध साबित हो सकती है। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपको शुभ साबित हो सकता है।

तुला राशि: बुध ग्रह का वक्री (Mercury Vakri) होना आप लोगों को आर्थिक दृष्टि से अच्छा सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप पार्टनरशिप के काम में अच्छा धन कमा सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह के वक्री होने के बाद आपका गृहस्थ जीवन बेहद सुखद रह सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि: बुध ग्रह का वक्री होना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। आप कुछ लग्जरी आइटम्स खरीदने पर धन खर्च कर सकते हैं। लेकिन आय के साधनों से पर्याप्त धन आता रह सकता है।

वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है।