Mercury Vakri In Meen: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार होली के अगले दिन 15 को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उच्च शिक्षा की योजना बना रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है। धार्मिक और मांगलिक कार्यों के अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंंप्रेस होंंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री होंगे इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोग इस समय का लाभ उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह अवधि भाग्‍यशाली साबित होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध  ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए कोई नया काम या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो अवसर अच्छा है, इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस दौरान इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025