Budh Planet Uday: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सबसे छोटा ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों के राजकुमार ही उपाधि दी गई है और बुध ग्रह का मिथुन, कन्या राशि पर आधिपत्य हैं। साथ ही यह व्यापार और बुद्धि के दाता हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें बुध ग्रह जून में अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस समय बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप सभी इच्छाओं को पूरा करने का काम करेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह के उदित होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024