Budh Uday 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव 12 अप्रैल को मेष राशि में उदय हो गए हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साथ ही वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध वाणिज्य, लेखन, एंकरिंग, वकील, पत्रकारिता, कथा वाचक, प्रवक्ता आदि से माना गया है। इसलिए बुध ग्रह के उदय होने से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इसका असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको कि विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: आपके लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि बुध देव आपके 11वें स्थान में उदित हो रहे हैं। जिसे लाभ व इनकम का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में मुनाफे के योग बनेंगे। मिथुन राशि पर बुधदेव का आधिपत्य है। और ज्योतिष में बुधदेव को बुद्धि व व्यापार का कारक माना जाता है। इस समय आप बुद्धि से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही बुध देव आपको चतुर्थ भाव के भी स्वामी है जिसे सुख और वाहन का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का भी सुख प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी राशि से बुध देव दशम स्थान में उदित हुए हैं। जिसे कर्म और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही बुध देव आपके तीसरे भाव के स्वामी भी है, जिसे पराक्रम और भाई बहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध देव दूसरे भाव में उदित हुए हैं, जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो धन आपका फसा हुआ था वो भी इस दौरान आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग धर्मोपदेशक, वकील और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहने वाला है। साथ ही इस दौरान व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही बुध देव आपको 7वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस दौरान आपको साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है।