Budh Gochar In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मित्र राशि और शत्रु राशियों में गोचर करते रहते हैं। यह गोचर कुछ लोगों को लाभदाय तो कुछ लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें बुध ग्रह 13 नवंबर को अपने शत्रु मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको ये गोचर थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। जिसे गुप्त रोग और आयु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही फिजूल के खर्चे हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यापार इस समय धीमी गति से चलेगा। साथ ही नए निवेश से इस समय बचना चाहिए। वहीं मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह और बुध देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए आप लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
धनु राशि: बुध ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में होने जा रहा है। जिसे हानि और कारावास का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किसी निवेश में हानि हो सकती है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। भाग्य का साथ कम मिलेगा। कारोबार में कोई डील फाइनल होते होते रह सकती है।
वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुध देव लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही लेन- देन में सावधानी बरतें।
वहीं इस समय व्यापार में इनकम कम हो सकती है। वहीं वाहन चलाते समय भी सावधान रहें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है।