Budh Gochar In Cancer: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध ग्रह को वाणी, शेयर बाजार, बैंकिंग, व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 29 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अपार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान की गई डील आपको अच्छा लाभ दिला सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और मान सम्मान मिलने के भी योग हैं। वहीं इस समय एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होगा। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि स्वामी शनि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस दौरान हो सकती है। वहीं समाज में आपको लोकप्रियता बढ़ेगी आपको पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और करोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आप जो भी नया काम शुरू करना चाहते हैं उसके लिए समय बहुत ही अच्छा है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024