वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी मतलब उच्च की होती है। वह लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों का बातचीत का कम्युनिकेशन बहुत अच्छा होता है। क्योंकि बुध को वाणी का कारक भी माना जाता है।

आपको बता दें कि बुध 2022 में 6 मार्च तक कुछ राशि वालों के लिए शुभ योग बना रहे हैं। बुध 29 दिसंबर 2021 से 6 मार्च 2022 तक मकर राशि पर संचार कर रहे हैं। बुध राशि परिवर्तन से इन 4 राशि के जातकों को विशेष फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: 6 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। बुध आपकी गोचर कुंडली के तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर दशम भाव में संचार कर रहे हैं। इसलिए 6 मार्च तक आपको मेहनत का पूर्ण फल मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए आप पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि: 6 मार्च की अवधि के आपके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है । नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और मकर बुध ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

सिंह राशि: 6 मार्च तक सिंह राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी रहेगा। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022