Budh Rise In December 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चिक समय अंतराल पर अस्त और उदय होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देष- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 1 दिसंबर को उदय (Budh Uday In Scorpio) होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह समय लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि: बुध ग्रह (Budh Planet Uday) का उदय होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाग्य का साथ मिलने से आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता भी मिल सकती है। वहीं आपका पारिवारिक जीवन खासा सुखमय व्यतीत होगा। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही जो लोग मीडिया या फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुध का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बुध का उदय होना खासा फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कुंभ राशि: बुध ग्रह का उदय होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सफलता प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। साथ ही अगर आपका व्यापार शनि देव से संबंधित है जैसे- लोहा, शराब, पेट्रोलियिम या ऑयल से तो आपको अच्छा इस दौरान अच्छा मुनाफा होने से योग बन रहे हैं।