Budh Transit In Mithun: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में संचरण करते हैं, जिसका शुभ फल मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 जून को बुध ग्रह एक साल बाद अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो रही हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो दंपत्ति संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पारिवारिक मामलों में भी आपको कोई बड़ी खुशी इस दौरान मिल सकती है। विद्यार्थियों को को भी किसी एग्जाम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो वो विवाह में तब्दील हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)’

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी और आय के अलग-अलग स्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ साबित होंगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाने के इच्छुक हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही व्यापारियों को इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024