Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को शिक्षा, संवाद, गणित, तर्क-वितर्क, एकाग्रता, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों पर अधिक दिखाई देता है। बता दें कि बुध 23 मई को दोपहर 1:13 बजे मेष राशि से निकलकर शुक्र का राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के वृषभ राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को करियर में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों के लिए होगा लकी…

घर पर इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा, होगी बरकत ही बरकत

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का वृषभ राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के सामाजिक दायरे बढ़ेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहने वाली है। आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। करियर की बात करें, तो आपका काम मन में अधिक लगेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का  वृषभ राशि में जाना अनुकूल हो सकता है। लग्न और दसवें भाव के स्वामी  होकर बुध नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपने विचारों से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी विचारधारा में काफी बदलाव देखने को मिल सकती है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए ये समय अनुकूल जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीता सकते हैं। आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। इसके अलावा शिक्षा, वकालत से जुड़े क्षेत्रों में जातक को काफी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा कड़ी मेहनत और किस्मत से परिवार के बिजनेस को आप एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते बैं। इसके साथ ही रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। मां के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। अचल संपत्ति मिलने के भी योग बन सकते हैं। लेकिन इस अवधि में अपनी सेहत का अवश्य ध्यान रखें।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।