Budh Margi In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन और मार्गी होने जा रहे हैं। जिसमें बुध ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि बुध ग्रह (Mercury Planet Margi) 18 जनवरी 2023 को मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में मार्गी होने का मतलब है सीधी चाल से चलना। आपको बता दें कि बुध ग्रह को संवाद, वाणी, व्यापार और कम्यूनिकेशन का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह (Budh Grah Margi In Dhanu) के मार्गी होने का प्रभाव इन राशियों पर तो पड़ेगा ही लेकिन इनका प्रभाव सभी राशियों से जुड़े जातकों पर भी पड़ेगा। वहीं 3 राशि के जातक ऐसे हैं जिनको बुध ग्रह के मार्गी होना विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि: बुध ग्रह का मार्गी (Mercury Grah Margi) होना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह (Budh Planet Gochar In 2023) आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वो इस समय आपको मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं।

मीन राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभदारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कर्मक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वहीं नौकरपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान कारोबार में भी वृद्धि होगी। वहीं आपकी फैमिली लाइफ भी शानदार रहने वाली है। अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपको  इस समय आपको जूनियर और सीनियर दोनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि: बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम से नए- नए माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। करियर में अचानक से कोई ऐसा मौका आ सकता है जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे। शेयर बाजार में लाभ के योग बन रहे हैं।