Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि बाद गोचर करके शुभ और अशुभ योग का बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप छोटी और बड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं। वहीं आपको इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी पेशा जातक इस माह पार्ट टाइम काम भी कर सकते हैं और आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलने की उम्मीद भी है। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

विपरीत राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में विपरीत राजयोग बनेगा। वहीं बुध राशि और कर्म के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। ो

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको विदेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपके बैंक- बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इश दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024