Budh Gochar In Makar 2024:वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और स्वराशि में प्रवेश करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मित्र राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में शनि देव का मकर राशि में प्रवेश बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगा। वहीं बुध ग्रह के आशीर्वाद से आपको धन- संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। अगर किसी की शादी की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी जिससे परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी शानदार रहेगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको यात्राएं भी शुभ रहेंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और प्रापर्टी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी इस समय खरीद सकते हैं। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के लिए किया गया प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बिजनस में इन दिनों धनु राशि वालों की अच्छी कमाई होने वाली है। कहीं से आपको अटका और गुप्त धन भी मिल सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024