Triekadash Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ अपनी स्थिति में भी बदलाव करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिल जाता है। इन्हीं नवग्रह में से एक ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय कन्या राशि में विराजमान है और वह जल्द ही ग्रहों के युवराज बुध के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में काफी लाभ मिलने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आइए जानते हैं बुध-मंगल का त्रिएकादश योग किन राशियों के लिए लकी हो सकता है….

Raksha Bandhan 2025 LIVE Muhurat Puja Vidhi Mantra And Katha

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  15 अगस्त को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर बुध और मंगल एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे,जिससे लाभ दृष्टि यानी त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय बुध कर्क राशि और मंगल कन्या राशि में विराजमान है। 

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा हो  सकता है। आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो आपको भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध का त्रिएकादश योग काफी शुभ साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। की कानूनी मामले हल हो सकते हैं। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाने में सफल होंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं।  कई कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मीन राशि में बैठे शनि और मंगल आपको मानसिक शांति दे सकता है। 

Raksha Bandhan 2025 LIVE Updates: दुर्लभ संयोग में रक्षाबंधन, नोट कर लें राखी बांधने का समय, विधि सहित अन्य जानकारी

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल का त्रिएकादश योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पराक्रम भाव में मंगल के होने से आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. संतान की ओर से भी अच्छी खबर हो सकती है। आपके अंदर शालीनता आएगी, जिससे आपको काफी लाभ हो सकता है। त्रिएकादश योग आपको प्रतिस्पर्धात्मक कामों में आगे ले जा सकता है, जिससे आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कुछ सावधानियां जरूर बरतें।

इन चीजों के बिना अधूरी है रक्षाबंधन की थाली, भाई को राखी बांधने से पहले जरूर रख लें ये सामग्री

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।