Mercury in Scorpio transit: नवंबर 2022 में कई ग्रहों का गोचर होगा। ग्रह गोचर का प्रभाव ग्रह नक्षत्रों के अनुसार राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 13 नवंबर 2022 को रात 9.28 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिश शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का हमारी राशि पर बहुत प्रभाव पड़ता है। बुध देव की इस स्थिति से कई राशियों के लोगों को धन आदि हानि हो सकती है। इस दौरान किन-किन राशियों को हानि हो सकती है आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तृतीय और षष्ठम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। किसी बीमारी से भी पीड़ित हो सकते हैं। कुछ जातकों को बातचीत करते समय अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की सेहत के लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता है। पारिवारीक जीवन में भी समस्याएं आ सकती है। यह समय कष्टदायी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव द्वादश और तृतीय भाव के स्वामी हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जहां तक संभव हो घर ही बना खाना खाएं और बाहर की चीजें खाने से बचें।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। कई जातकों को इस अवधि में आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
जातकों के लिए बुध देव दशम और प्रथम भाव के स्वामी होते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। बुध देव का गोचर जातकों के लिए सामान्य हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध देव सातवें और दशम भाव के स्वामी होते हैं। उनके जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस कारण आर्थिक खर्च बढ़ सकता है और समस्याएं आ सकती हैं।