Budh Transit In Taurus: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ग्रहों के गोचर का असर देश-दुनिया के साथ-साथ शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर भी खूब पडता है। ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय बुध मेष राशि में विराजमान है। लेकिन 31 मई को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शुक्र और बुध के बीच मैत्री संबंध है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को व्यापार , बुद्धि संचार, प्रेम, सौंदर्य, आर्थिक लाभ और कला में लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी है और वह नवम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।आप अपने काम से कार्यस्थल में एक अलग पहचान बना पाएंगे। इसके साथ ही आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, जिससे आने वाले समय में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। ऐसे में आपको तरक्की के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों के ऊपर सफलता पा सकते हैं। आर्थिक  स्थिति की बात करें, तो खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करें। इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी बुध है और वह तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी नौकरी, बिजनेस में लाभ मिल सकता है। नई नौकरी खोज रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी करने की इच्छा पूरी हो हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब मुनाफा पाने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कमाई भी अधिक होगी और खर्च भी खूब करेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बहस और लड़ाई अब समाप्त हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में बुध नवम और छठे भाव के स्वामी है और वह पांचवे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक होगा। इसके साथ ही करियर में खूब लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी करने की सपना पूरा हो सकता है। जीवन में आनंद ही आनंद बना रहेगा। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलेगा। पुराने किए गए रिटर्न में अब आपको लाभ मिल सकता है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसे बचाने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।