Budh Gochar In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि नवंबर माह में दो बार बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बता दें कि बुध ग्रह 27 नवंबर 2023 की सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 28 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। इसके बाद दोबारा वृश्चिक राशि में वापस प्रवेश कर जाएंगे। बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जानिए बुध के गुरु की राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में बुध सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके साथ ही विवाह की तारीख भी निश्चित हो सकती है। वैवाहिक और लव लाइफ में खुशियां बनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने विचार और वाणी से हर किसी के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस भी खूब लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि (Kaya Zodiac)
बुध धनु राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रियल स्टेट में काम कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती हैं जो आपको उज्जवल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा की जा सकती है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ के योग है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में बुध पहले भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सुयोग्य पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस करने वालों को कोई ड्रीम प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में भी खूब मुनाफा हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।