Budhaditya And Laxmi Narayan Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को राजकुमार बुध का महत्वपूर्ण स्थान है। बुध को शिक्षा, बौद्धिक क्षमता, मान-सम्मान, व्यापार, बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि बुध करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते हैं, जिससे शुभ-अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही बुध आज मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। मकर राशि में पहले से सूर्य, शुक्र और मंगल विराजमान है। ऐसे में चतुर्ग्रही योग के साथ सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य और शुक्र-बुध के संयोग से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ नौकरी-बिजनेस अपार सफलता हासिल हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार के दाता बुध सुबह 10:27 एएम पर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध के मकर राशि में आने से उन्हें काफी अधिक लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में ही ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस राशि में बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव होगा। बौद्धिक क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप कई बड़े कार्यों में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आप एक अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी और मान-सम्मान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा खासा लाभ हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। आप अपनी रणनीतियों के माध्यम से काफी सफल हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और भविष्य के लिए धन की बचत करने में सफल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बीतेगा। आपके बीत बेहतरीन तालमेल रहने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर बुध तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ प्रगति हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको अचानक लाभ हो सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति, पदोन्नति, वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत कर पाने में भी सफल होंगे। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुशियों से भरा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में इस राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। करियर में आप बुलंदियां छू सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप अपनी रणनीति और मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है और अपने प्रतिद्वंदियों को भी टक्कर दे सकेंगे। आप सेहत को अच्छा रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।