Bhadra Rajyog In Kundli : वैदिक ज्योतिष अनुसार 6 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस दौरान आप पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। वहीं माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार बढ़ाने के लिए उचित समय है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छा रहेगी। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। इस हफ्ते आपको परिवार और जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025