Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के युवराज को बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा, अर्थव्यवस्था आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय बुध कर्क राशि में विराजमान है और 30 अगस्त तक इसी राशि में रहने वाला है। बुध इस राशि में सबसे लंबे समय तक रुके हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में इसका प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है। वहीं अगस्त माह के अंत में बुध सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध को सूर्य के सबसे निकट का ग्रह माना जाता है। ऐसे में दोनों के बीच मित्रता का भाव रखते हैं। ऐसे में बुध के सिंह राशि में जाने से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि बुध अस्त अवस्था में ही सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ये विश्लेषण चंद्र और लग्न के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

क्या सड़क पर मिले पैसे को अपने पास रख सकते हैं? प्रेमानंद महाराज जी ने दिया ये जवाब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार के कारक बुध ग्रह 30 अगस्त 2025 को कर्क राशि निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गोचर के दौरान वह अस्त अवस्था में विराजमान रहेंगे। इस राशि में 15 सितंबर 2025 की सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक सिंह राशि में ही बने रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि अपनी स्वराशि में प्रवेश कर जाएंगे।

48 घंटे बाद शनि बनाने वाले हैं पावरफुल राजयोग, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में जाना अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी होकर बुध सिंह राशि में प्रवेश करके चौथे भाव में रहने वाले हैं। अस्त अवस्था में बुध इस राशि को शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही माता के साथ अच्छे संबंध होंगे। जमीन-जायदाद के कामों में आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है। सुख-समृद्धि के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। रिश्तों में अगर किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद चल रहा है, तो बातचीत के माध्यम से उसका हल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लकी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी होकर बुध सिंह राशि में प्रवेश करके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आप कपड़े या फिर आभूषण आदि खरीद सकते हैं। लग्जरी लाइफ जिएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लकी हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल परीक्षा में उत्तीर्ण करने के साथ मिल जाएगा। पैतृक व्यापार में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं। एकाग्रता में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

Putrada Ekadashi 2025: 4 या 5 अगस्त, कब है सावन की पुत्रदा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का इस राशि में आना आर्थिक स्थिति मजबूत करा सकता है। आपकी कुंडली में बुध लाभ तथा धन भाव के स्वामी है और सिंह राशि में प्रवेश करके लग्न भाव में रहने वाले हैं। आमतौर पर बुध का सिंह राशि में आना अच्छा नहीं जाता है। लेकिन लाभ भाव के स्वामी होकर लग्न भाव  में आने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास और साहस में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि बुध ग्रह पर केतु का भी प्रभाव रहेगा। इसलिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन आप हर एक परेशानी से निकलने में कामयाब हो सकते हैं। बातचीत के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है।

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।