Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक पंचांग अनुसार बुध ग्रह लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह जनवरी की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में बुध का गुरु के घर में जाना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसलिए इस गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ह इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध का गोचर आप लोगों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग या जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको करियर में लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय व्यापाऱियों को अच्छा लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर से 11वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम करेंगे उसके लिए आपको खूब सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप अपने प्रयास में तेजी लाएंगे जिससे आप करियर के मोर्चे पर कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों को भी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुखनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।