Budh Gochar 2025: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया पर नजर आ जाता है। साल 2024 जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में नए साल में कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध की बात करें, तो वह जनवरी माह में गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के धनु राशि में आने से 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 4 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर वह 24 जनवरी तक रहने वाले हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन करके धनु राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव यानी लाभ और धन के भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ अन्य लाभों को फायदा उठा सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बुद्धि, एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Libra Zodiac)

इस राशि में बुध चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन दिखाने में सफल होंगे। ऐसे में हर कोई आपकी सराहना करेगा और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापार में भी आपके द्वारा बनाई गई योजना से काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के स्त्रोत खुलेंगे और बचत भी कर पाएंगे। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के प्रबल य़ोग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध इस राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे।ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा संबंध स्थापित हो सकता है। इसके साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने के कारण कार्यक्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी लाभ के खूब योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नए साल 2025 में कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे किसी न किसी राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024