Budh Planet Gochar In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं बुध ग्रह जब- जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका सीधा प्रभाव वाणी, व्यापार, शेयर मार्केट, तर्कशक्ति और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर जा सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

 बुध ग्रह का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर से करियर और कारोबार के भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। इस समय कारोबारी व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। वहीं अगर आप मीडिया, गणित, शेयर बाजार, मार्केटिंग और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आप जो भी डिजीजन लेंगे, वो सही सिद्ध होंगे। वहीं नौकरी में पदोन्नति और अन्‍य लाभ मिलने के योग हैं। इससे आपकी प्रसन्‍नता बढ़ेगी और आपके करियर में शानदार ग्रोथ होने के लाभ होंगे। वहीं परिवार के लोगों के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आप प्रयास करेंगे। वहीं इस समय बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध देव का गोचर कन्या राशि के लोगों शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि  हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको आर्थिक मामलों में विशेष लाभ होगा और आपके पास धन कमाने के कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन पैसे समझदारी से लगाएं। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025